(Article) 23 और 24 नवम्बर को मंडल मुख्यालय में जुटेंगे पर्यावरण चिन्तक और शोधार्थी

23 और 24 नवम्बर को मंडल मुख्यालय में जुटेंगे पर्यावरण चिन्तक और शोधार्थी

आगामी 23 और 24 नवम्बर को ‘ पर्यावरण संतुलन के साथ बुंदेलखंड में ग्रामीण स्वावलंबन एवं लघु उद्योगों की सम्भावनाये ‘ विषय पर दो दिवसीय सेमीनार आयोजित किया जा रहा है | इस विषय पर सभी से आलेख आमंत्रित है | प्रथम, दिवितीय और तृतीय स्थान पर चयनित आलेख को पुरुष्कार प्रदान किये जायेंगे |

सेमिनार मेजबान प्रगतिशील किसान और ग्लोबल हरियाली चौपाल के संयोजक प्रेम सिंह, बडोखर खुर्द के ह्यूमेन अग्रेरियन सेंटर में इसका आयोजन किया जायेगा | लोक वैज्ञानिक डाक्टर भारतेंदु प्रकाश, पूर्व आईएएस डाक्टर कमल टावरी सहित देश के अलग – अलग हिस्सों, बुंदेलखंड के सामाजिक कार्यकर्ता इसमे सहभगिता करेंगे |

संगोष्ठी आयोजन का आशय पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्राम आधारित आजीवका के साथ विकास और ग्रामीण स्वावलंबन को तलाशना और क्षेत्र विशेष से अनियंत्रित पलायन को रोकना है | शामिल हो रहे लोगो को समुचित दिशा एवं प्रेरणा पर्यावरण के सन्दर्भ में इससे प्राप्त होगी, स्वास्थ्य और स्वावलंबन बुंदेलखंड के ग्रामो में बसर करे और युवा प्रतिभा का शहरो की तरफ पलायन रुके ये यक्ष प्रश्न है | जिनका समाधान यहाँ तलाशा जायेगा | आलेख पुरुष्कार का चयन आयोजक मंडल तथ्यांकन, आयाम, सुझावों की व्यवाहरिकता के आधार पर चयनित की जाएगी |

आलेख 15 नवम्बर तक बुंदेलखंड संसाधन – शोध एवं विकास संस्थान,51, सनसिटी,छतरपुर या प्रेम सिंह, बडोखर खुर्द के यहाँ प्रेषित किये जा सकते है | ई मेल से भी आलेख भेज सकते है | bkdresources2014@gmai|.com , farmerprem@gmai|.com ये मेल है | पर्यावरण के प्रति संजीदा और युवा साथियों से आलेख भेजने की अपील है | साथ ही एक शोक सभा 31 अक्तूबर को ग्राम खहरा में भी दिवंगत प्रगतिशील किसान कामराज सिंह के लिए आयोजित की जा रही है | जिसमे आस – पास के किसान शामिल रहेंगे |

- आशीष सागर, ग्लोबल हरियाली चौपाल