झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन 2026

By: Mayank Soni

On: Saturday, November 14, 2026 3:14 PM

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन
Share

Bundelkhand Yog Shivir Evam Sangeet Sammelan: उत्तर प्रदेश राज्य के झांसी में 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय के द्वारा करवाया जा रहा है। दरअसल इस आयोजन में भारत के अलग-अलग स्थानों से आए कलाकार भाग ले रहे हैं। इस प्रकार से इस कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न कलाकार अपने संगीत और नृत्य की प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

यह कार्यक्रम भारतीय शास्त्रीय संगीत, सांस्कृतिक परंपराओं और लोककला को बढ़ावा देने के लिए आयोजित करवाया जा रहा है। यदि आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस योग शिविर और संगीत सम्मेलन की सभी प्रमुख जानकारी प्रदान करेंगे।

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन 2026

वर्तमान समय में झांसी में 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता को आयोजित करवाया जा रहा है।

झांसी में इस कार्यक्रम की शुरुआत 12 नवंबर 2026 को हुई है और यह 16 नवंबर को समाप्त होगा। 13 नवंबर को यानी प्रतियोगिता के दूसरे दिन 148 प्रतिभागियों ने विभिन्न संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रकार से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कलाकारों ने लोकगीत, बांसुरी, पखावज, शास्त्रीय गायन, कथक, लोक नृत्य, सामूहिक नृत्य इत्यादि के द्वारा दर्शकों का मनोरंजन किया।

Quick Answer: झांसी में 51वां बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन 12 से 16 नवंबर 2026 तक लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में चल रहा है। इसमें कलाकार संगीत, नृत्य और योग की प्रस्तुति दे रहे हैं। अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन 14 नवंबर को शाम 5 बजे से होगा, बाकी जानकारी नीचे आर्टिकल में पढ़ सकते है।

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन का स्थान

51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन का आयोजन झांसी में स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में हो रहा है। दरअसल इस कार्यक्रम का आयोजन प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय के अंतर्गत करवाया जा रहा है।

महाविद्यालय की तरफ से आयोजित इस सम्मेलन में हमारे देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका दिया गया है। इसलिए कलाकार और संगीत प्रेमी काफी बड़ी मात्रा में इस कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन में योगाभ्यास का प्रदर्शन

झांसी में जो 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है इसमें संगीत प्रतियोगिताओं के अलावा योगाभ्यास का प्रदर्शन भी हो रहा है। दरअसल इस कार्यक्रम में योगाचार्य भूदेव ने सूर्य नमस्कार, सर्वांगासन और दूसरे योगासनों का प्रतिभागियों को अभ्यास करवाया।

इस सम्मेलन में योगाभ्यास का मुख्य रूप से उद्देश्य लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस तरह से इस योग अभ्यास के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि लोगों को अपनी जीवन शैली में नियमित योगाभ्यास करना चाहिए जिससे कि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।

सम्मेलन में गीता पाठ और आध्यात्मिक प्रवचन

झांसी में होने वाले इस कार्यक्रम में आध्यात्मिक गतिविधियों का भी आयोजन करवाया जा रहा है। संगीत महाविद्यालय की प्राचार्या सलोनी झा के नेतृत्व में छात्रों ने संगीतमय गीता के पाठ को प्रस्तुत किया।

इसके अलावा कृष्णकांत झा ने श्रीमद् भागवत गीता पर अपने प्रवचन भी दिए। इन गतिविधियों के द्वारा विद्यार्थियों और सभी सम्मेलन में उपस्थित लोगों को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से परिचित करवाया गया।

14 नवंबर को आयोजित होगा अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन

झांसी में होने वाले इस संगीत सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण 14 नवंबर को होने वाला है। इस तरह से इस अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन को शनिवार की शाम 5 बजे से शुरू करवाया जाएगा। तो सभी कलाकार शास्त्रीय संगीत और अन्य संगीत वाली प्रस्तुतियों के जरिए से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

2026 सम्मेलन से जुड़ने वाले प्रमुख व्यक्ति

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका प्रभु श्री रामलाल संगीत महाविद्यालय की है। साथ में इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले प्रमुख लोगों के नाम निम्नलिखित दिए गए हैं –

  • प्राचार्या सलोनी झा
  • योगाचार्य भूदेव
  • कार्यक्रम के संचालक बृजभूषण झा
  • सहसंयोजक दिनेश भार्गव
  • महाविद्यालय के महामंत्री डॉ सुनील दीक्षित
  • गीता प्रवचक कृष्णकांत झा
  • नरोत्तम दास अग्रवाल
  • सुरेश चंद्र खरे
  • अविनाश झा
  • विनय सिजरिया
  • अवधेश राय
  • हरिमोहन गुप्ता
  • राजेश राय आदि

FAQs

झांसी में 51वा बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन कब से शुरू हुआ है?

झांसी में 51वा बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन 12 नवंबर से शुरू हो गया है।

यह सम्मेलन झांसी में कहां पर आयोजित हो रहा है?

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के झांसी में स्थित लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित हो रहा है।

झांसी 51वें बुंदेलखंड योग शिविर एवं संगीत सम्मेलन कब तक चलेगा?

यह सम्मेलन 12 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगा।

Mayank Soni

मयंक सोनी बुंदेलखंड टाइम्स में लेखक और संपादक हैं। उन्हें कंटेंट और संपादन के क्षेत्र में चार साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वे सरकारी योजनाओं पर शोध करते हैं, जानकारी की तथ्य-जाँच करते हैं और लेखों को संपादित करते हैं, ताकि पाठकों तक आसान भाषा में सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment