Ladli Behna Yojana 42nd Installment: लाड़ली बहना योजना 42वी क़िस्त जारी, Status चेक करें

By: Mayank Soni

On: Friday, November 13, 2026 1:21 PM

Ladli Behna Yojana 42nd Installment
Share

अगर आप भी लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं। हर महीने मिलने वाले 1500 रुपये बहुत सी महिलाओं के घर का खर्च चलाने में काम आते हैं। इसलिए किस्त कब आएगी और पैसा खाते में पहुंचा या नहीं, यह जानना सबके लिए जरूरी हो जाता है।

पर कई बार पात्र होने के बाद भी पैसा खाते में नहीं आता और महिलाएं परेशान हो जाती हैं। इसकी बड़ी वजह आधार से बैंक खाता लिंक न होना या DBT का चालू न होना हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 42वीं किस्त से जुड़ी हर जरूरी बात आसान भाषा में बताएंगे, ताकि आपको कहीं और भटकना न पड़े।

लाड़ली बहना योजना 42वीं क़िस्त 2026

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त में पात्र महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती है। यह राशि सीधे आधार से जुड़े और DBT सक्रिय बैंक खाते में भेजी जाती है। इसलिए किस्त का फायदा लेने के लिए खाता सही तरह से चालू होना जरूरी है। लेकिन अगर पैसा न दिखे, तो पहले बैंक जाकर पासबुक एंट्री कराएं और अपना आधार लिंक व DBT स्टेटस चेक करें।

Quick Answer: लाड़ली बहना योजना 42वीं किस्त 13 नवंबर 2026 को जारी होगी। इसमें सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में DBT के जरिये ₹1,500 भेजे जाएंगे। किस्त आई है या नहीं, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकती हैं।

Mukhyamantri Ladli Behna Yojana 2026 Overview

विभागDepartment of Women and Child Development
योजना का नामMukhyamantri Ladli Behna Yojana
राज्यमध्य प्रदेश
किस्त42वीं किस्त
किस्त जारी होने की तारीख13 November 2026
कार्यक्रम स्थलछत्रसाल स्टेडियम, पिछोर (शिवपुरी)
किस्त की राशि₹1,500 प्रति महिला
पात्र आयु21 से 60 वर्ष से कम
भुगतान का माध्यमDBT (Direct Benefit Transfer)
स्टेटस चेक करने का तरीकाOnline पोर्टल / मोबाइल एसएमएस / बैंक पासबुक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/
हेल्पलाइन नंबर181 (सीएम हेल्पलाइन)

लाड़ली बहना योजना 42वीं किस्त कितने बजे जारी होगी?

इस बार किस्त मुख्यमंत्री मोहन यादव शिवपुरी के पिछोर से जारी कर रहे हैं। प्रदेश की 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के खातों में 1831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। यानी हर पात्र बहन को इस बार भी उसकी तय मासिक सहायता मिलेगी।

पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिये राशि ट्रांसफर की जाएगी। जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12:20 बजे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसलिए लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त इसी समय के आसपास जारी होगी। पर कई बार हर खाते में पैसा पहुंचने में कुछ घंटे या एक-दो दिन भी लग जाते हैं।

इन महिलाओं को मिलेगा योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना योजना में 21 से 60 वर्ष से कम आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को सहायता दी जाती है, जिनमें विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखें:

  • जरूरी है कि महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो और उसके पास राज्य का निवास प्रमाण मौजूद हो।
  • आवेदन में दी गई सारी जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए, वरना किस्त रुक सकती है।
  • परिवार की सालाना आय योजना की तय सीमा के अंदर होनी चाहिए, तभी महिला को हर महीने की सहायता मिलेगी।
  • महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य इनकम टैक्स नहीं भरता हो, क्योंकि ऐसे में लाभ नहीं मिल पाता।
  • बैंक खाता चालू होना चाहिए, साथ ही वह आधार से जुड़ा हो और उसमें DBT सक्रिय हो।

42वीं किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए जरूरी दस्तावेज

लाड़ली बहना योजना किस्त का स्टेटस देखने के लिए यह जरुरी चीजें पहले से पास रखने से काम जल्दी हो जाता है और बार-बार पोर्टल या बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। इसलिए स्टेटस चेक करने बैठने से पहले नीचे दी गई चीजें एक बार देख लें:

  • आवेदन क्रमांक
  • समग्र परिवार आईडी नंबर
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक या खाता नंबर
  • मोबाइल नंबर (बैंक खाते से जुड़ा)

लाड़ली बहना योजना 42वीं किस्त का स्टेटस चेक कैसे करें?

किस्त आई है या नहीं, यह जानने के तीन आसान तरीके हैं। इसके लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, घर बैठे भी जांच हो जाती है। आप अपनी सुविधा के हिसाब से कोई भी तरीका चुन सकती हैं। पर अगर एक तरीके से जानकारी साफ न मिले, तो दूसरे तरीके से भी मिलान कर लें, ताकि कोई शक न रहे।

ऑनलाइन

  • सर्वप्रथम अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में लाड़ली बहना योजना का आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in खोल लेना है।
  • पोर्टल का होम पेज खुलने के बाद वहां स्टेटस या भुगतान की जानकारी देखने वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब अपना लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या समग्र परिवार आईडी नंबर बॉक्स में सही-सही लिखना होगा।
  • नंबर लिखने के बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिख रहा है, उसे सही-सही से भरना है।
  • कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन दबाना होगा, जिससे आपकी जानकारी पोर्टल पर जमा हो जाएगी।
  • सबमिट करते ही आपके सामने लाड़ली बहना योजना पेमेंट स्टेटस खुल जाएगा।

मोबाइल एसएमएस से

पैसा खाते में जमा होते ही बैंक की तरफ से एक मैसेज आता है। इसलिए अपने उसी मोबाइल नंबर का इनबॉक्स देखें, जो बैंक खाते से जुड़ा है। मैसेज में जमा राशि और खाते का बैलेंस दोनों दिख जाते हैं, जिससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि 1500 रुपये आए या नहीं। पर अगर नंबर बदल गया है या बंद हो चुका है, तो यह तरीका काम नहीं करेगा। ऐसे में बैंक जाकर नया नंबर जुड़वा लें।

बैंक पासबुक से

अगर आप अपने बैंक पासबुक के जरिए स्टेटस चेक करना चाहती है तो बैंक शाखा या एटीएम में जाकर पासबुक की एंट्री कराएं। वहां 1500 रुपये की जमा राशि साफ दिख जाएगी और तारीख भी लिखी मिलेगी। जिन महिलाओं के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए यही तरीका सबसे आसान रहता है।

ध्यान दें: पासबुक एंट्री कराते समय बैंक में अपना आधार कार्ड और पासबुक साथ रखें। अगर एंट्री में 1500 रुपये न दिखें, तो एक-दो दिन रुककर दोबारा एंट्री कराएं। पर फिर भी पैसा न दिखे, तो बैंक कर्मचारी से खाते की स्थिति जरूर पूछ लें।

लाड़ली बहना योजना की किस्त न आने के कारण और समाधान

कारणसमाधान
बैंक खाता आधार से लिंक नहींबैंक जाकर आधार सीडिंग कराएं
DBT सक्रिय नहींबैंक में DBT चालू करवाएं
ई-केवाईसी अधूरीलाड़ली बहना योजना ई-केवाईसी पूरी करें
नाम में गलती या खाता बंदनाम सुधरवाएं या खाता दोबारा चालू कराएं
दस्तावेज अधूरेसही दस्तावेज जमा करें

लाड़ली बहना योजना में आधार लिंक और DBT चालू कैसे कराएं?

  • आपको अपनी बैंक शाखा में जाना है और वहां से आधार सीडिंग व DBT चालू करने का फॉर्म मांगना है।
  • अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक और अपना चालू मोबाइल नंबर जरूर ले जाएं।
  • फॉर्म में नाम, खाता नंबर और आधार नंबर जैसी सारी जानकारी सही-सही भरें, ताकि बाद में कोई गलती न निकले।
  • फॉर्म भरने के बाद उसे बैंक कर्मचारी को जमा करें और रसीद या पावती लेना न भूलें।
  • योजना का लगातार लाभ पाने के लिए समय पर ई-केवाईसी पूरी करना भी जरूरी है।
  • कुछ दिन बाद पासबुक एंट्री कराकर या एसएमएस देखकर जांच लें कि आधार लिंक और DBT का काम हुआ या नहीं।

FAQs

आधार या बैंक खाते में नाम की गलती होने पर क्या किस्त रुक सकती है?

हां, नाम में गलती होने पर राशि रुक सकती है। इसलिए आधार और बैंक खाते में नाम एक जैसा रखें।

अगर मेरा बैंक खाता बंद हो गया है, तो क्या किस्त मिलेगी?

नहीं, बैंक खाता बंद होने पर भुगतान रुक सकता है। इसलिए खाता दोबारा चालू कराएं या नया खाता आधार और DBT से जुड़वाएं।

क्या विधवा या तलाकशुदा महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं?

हां, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी योजना में शामिल हैं।

लाड़ली बहना योजना 42वीं किस्त का पैसा आने में कितने दिन लगते हैं?

लाड़ली बहना योजना किस्त जारी होने के बाद बैंक के अनुसार भुगतान अपडेट होने में कुछ समय लग सकता है।

लाड़ली बहना योजना में नाम चालू है या बंद कैसे पता करें?

आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन एवं भुगतान की स्थिति देखकर अपने आवेदन और भुगतान का विवरण चेक करें।

Mayank Soni

मयंक सोनी बुंदेलखंड टाइम्स में लेखक और संपादक हैं। उन्हें कंटेंट और संपादन के क्षेत्र में चार साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वे सरकारी योजनाओं पर शोध करते हैं, जानकारी की तथ्य-जाँच करते हैं और लेखों को संपादित करते हैं, ताकि पाठकों तक आसान भाषा में सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment