MP e-Token Khad Registration 2026: घर बैठे Urea-DAP खाद बुक करें, देखें बुकिंग प्रक्रिया

By: Mayank Soni

On: Monday, November 16, 2026 11:09 AM

MP e-Token Khad Registration
Share

MP e-Token Khad Registration 2026: मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि किसानों को अपनी खेती के लिए खाद और अन्य कृषि उर्वरक आसानी से मिल सकें। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एमपी की राज्य सरकार ने ई-विकास प्रणाली को शुरू किया है। इस व्यवस्था से अब मध्य प्रदेश के सभी किसान अपने घर से ही मोबाइल का उपयोग करके एमपी खाद टोकन ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

यदि आप एक किसान हैं और आपको एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है, तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए बताते हैं कि इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज, पात्रता और पंजीकरण करने का तरीका क्या है।

एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन 2026

एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ किया गया है। दरअसल ई-विकास 2.0 प्रणाली के तहत किसानों को खाद अथवा उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था की है। इस पूरे कार्य का संचालन किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्य प्रदेश की तरफ से किया जा रहा है। संबंधित पोर्टल की सहायता से किसान अपनी भूमि और अपनी फसल के अनुसार अपनी खाद की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं।

इस पोर्टल पर उपलब्ध सभी खाद के स्टॉक और अधिकृत विक्रेताओं का विवरण दिया गया है। इसलिए किसान अपनी सुविधा के हिसाब से किसी भी वितरण केंद्र का चयन करके अपना ई-टोकन बना सकते हैं। फिर किसान खाद की उपलब्धता के अनुसार अपनी बुकिंग कर सकते हैं।

Quick Answer: एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन ई-विकास 2.0 पोर्टल पर हर दिन किया जा सकता है। इसमें किसान अपनी फार्मर आईडी और आधार के जरिए घर बैठे खाद के लिए ई-टोकन बना सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, आप नीचे दी गई जानकारी को फॉलो करके देख सकते हैं।

MP e-Token Khad Registration 2026 Overview

विभागकिसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, मध्य प्रदेश
योजना का नामe-Token Registration
राज्यमध्य प्रदेश
पोर्टलe-Vikas 2.0 Portal
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों को खाद और उर्वरक की आसान बुकिंग उपलब्ध कराना
आवेदन माध्यमOnline (मोबाइल से)
सत्यापन का तरीकाAadhaar Verification
जरूरी आईडीFarmer ID और Aadhaar Card
खाद वितरणई-टोकन बुक करके नजदीकी वितरण केंद्र से
आधिकारिक वेबसाइटhttps://evikas.mpkrishi.mp.gov.in/

एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन के मुख्य फायदे

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आरंभ की गई ई-विकास प्रणाली के माध्यम से किसानों को कई प्रकार के फायदे प्राप्त होते हैं, जैसे –

  • किसान अपने घर से ही अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके ई-टोकन खाद बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर किसानों को खाद की उपलब्धता और साथ में अधिकृत विक्रेताओं की सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।
  • आसानी के साथ किसान अपनी सुविधा को देखते हुए खाद वितरण केंद्र का चुनाव कर सकते हैं।
  • किसानों की भूमि के क्षेत्रफल और इनकी फसल के आधार पर खाद की गणना की जाती है।
  • खाद वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आती है और साथ में अनावश्यक भीड़-भाड़ भी नहीं होती है।
  • एमपी किसान खाद बुकिंग ऑनलाइन करने के बाद किसानों को अपने टोकन और खाद प्राप्त करने से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन चेक करने को मिलती है।

एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन हेतु पात्रता मानदंड

यदि आप मध्य प्रदेश के रहने वाले एक कृषक हैं, तो आपको खाद प्राप्त करने के लिए ई-टोकन रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन की प्रक्रिया हेतु निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा –

  • आवेदनकर्ता किसान मध्य प्रदेश राज्य का निवासी हो।
  • जरूरी है कि किसान के पास वैध फार्मर आईडी हो।
  • किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए जो मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो।
  • भूमि, खसरा और फसल से जुड़ी हुई सारी जानकारी अपडेट हो।
  • कृषक के पास खेती से जुड़ी हुई जमीन के सभी रिकॉर्ड होने चाहिएं।
  • यदि किसान बटाईदार हैं तो ऐसे में इन्हें खेती की भूमि के मालिक की अनुमति लेनी आवश्यक है।

एमपी ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन हेतु दस्तावेज

आप सभी किसानों को अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी वह हमने निम्नलिखित बताएं हैं –

  • किसान का आधार कार्ड
  • फार्मर आईडी
  • जमीन की खसरा और खतौनी से जुड़ी हुई सारी जानकारी
  • खेती और फसल के रकबे का विवरण
  • बैंक खाता पासबुक विवरण
  • मोबाइल नंबर

ध्यान दें: एमपी किसान खाद टोकन बनाने के लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। नंबर लिंक न होने पर सत्यापन पूरा नहीं होगा और टोकन नहीं बन पाएगा। इसलिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले अपना आधार और मोबाइल नंबर जरूर जांच लें।

खाद के प्रकार और उनकी कीमत

मध्य प्रदेश में किसानों को ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन के बाद यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी जैसी खाद मिलती है। किसान को टोकन बुक करने से पहले इनकी कीमत पता होनी चाहिए, ताकि वितरण केंद्र पर ज्यादा पैसे न देने पड़ें। नीचे टेबल में इन खादों की जानकारी दी गई है।

खाद का नामबोरी का वजनकीमत (प्रति बोरी)
यूरिया (नीम कोटेड)45 किलोलगभग ₹266 (₹242 एमआरपी, नीम कोटिंग और टैक्स अलग)
डीएपी50 किलो₹1,350
एनपीके (मिश्रित खाद)50 किलोकंपनी और ग्रेड के अनुसार अलग-अलग
एसएसपी (सिंगल सुपर फॉस्फेट)50 kgकंपनी के अनुसार अलग-अलग
एमओपी (पोटाश)50 किलोकंपनी के अनुसार अलग-अलग

MP e-Token Khad के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन के लिए सभी इच्छुक किसानों को निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा –

ई-विकास पोर्टल पर जाएं

सबसे पहले ई-टोकन रजिस्ट्रेशन हेतु आपको संबंधित ई-विकास पोर्टल पर चले जाना है। यहां जो होम पेज आपके सामने खुलेगा, इसमें आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को दर्ज करना है।

आधार से सत्यापन करें

आधार के माध्यम से आपको अपना सत्यापन पूरा करना होगा। यह सत्यापन यह सुनिश्चित करता है कि आवेदन सही किसान का ही है।

जमीन की जानकारी भरें और खाद चुनें

स्वयं को सत्यापित करने के बाद फिर आपको अपनी जमीन से संबंधित प्रत्येक जानकारी को लिखना होगा। इसके बाद आपको दिए गए विकल्पों में से अपनी खाद का चयन कर लेना है।

मोबाइल नंबर की पुष्टि करें

अब आगे बढ़ने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके पुष्टि करनी है। पुष्टि होने के बाद आपको अपना ई-टोकन बना लेना है।

ई-टोकन प्राप्त करें

अब कुछ ही समय में आपके सामने आपका ई-टोकन आ जाएगा। ई-टोकन में एक संख्या लिखी हुई होगी, जिसे आपको संभाल कर अपने पास रख लेना है, क्योंकि खाद लेते समय इसी संख्या की जरूरत पड़ती है।

एमपी टोकन खाद बुकिंग करने का समय

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू किए गए विकास पोर्टल पर आप खाद के लिए ई-टोकन हर दिन कर बुक कर सकते हैं। सभी इच्छुक किसान प्रत्येक दिन सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो किसी भी प्रकार की दुविधा से बचने के लिए किसानों को चाहिए कि सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समय के अनुसार ही अपना टोकन जनरेट करें।

फार्मर आईडी ना होने पर क्या होगा?

अगर किसी किसान ने अभी तक अपनी फार्मर आईडी को नहीं बनवाया है तो ऐसे में वह बिना समय गंवाए एग्रीस्टैक पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। फिर जब फार्मर आईडी बन जाए तो आप सभी किसानों को अपनी भूमि, खसरा और फसल से जुड़ी जानकारी को अपडेट करवाना होगा। इसके बाद आप ई-विकास पोर्टल पर खाद प्राप्त करने के लिए ई-टोकन को जनरेट कर सकते हैं।

ऐसे किसान जो बटाईदार हैं वे भूमि के मालिक से अनुमति लेकर एग्रीस्टैक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं। जबकि पट्टेदार किसानों को अपने क्षेत्र के संबंधित एसडीओ से सत्यापन करवाने के बाद ही खाद मिलती है।

जरूरी जानकारी: ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य है। अगर आपकी फार्मर आईडी अभी नहीं बनी है, तो पहले उसे बनवा लें, वरना ई-टोकन नहीं बन पाएगा। साथ ही टोकन की संख्या संभाल कर रखें, क्योंकि खाद लेते समय इसकी जरूरत पड़ेगी।

FAQs

ई-टोकन खाद रजिस्ट्रेशन को पूरा कौन कर सकता है?

एमपी सरकार की तरफ से किसानों के लिए खाद, यूरिया और अन्य उर्वरकों हेतु ई-विकास प्रणाली को बनाया गया है जहां पर किसान ऑनलाइन ई-टोकन जनरेट करके आसानी के साथ खाद ले सकते हैं।

क्या मुझे खाद लेने के लिए फार्मर आईडी देनी होगी?

जी हां अगर आपको ई-टोकन जनरेट करना है तो इसके लिए आपको अपनी फार्मर आईडी अनिवार्य तौर पर उपलब्ध करानी होगी।

मैं किस टाइम अपना ई-टोकन बुक कर सकता हूं?

आप हर दिन सुबह के 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक टोकन की बुकिंग कर सकते हैं।

Mayank Soni

मयंक सोनी बुंदेलखंड टाइम्स में लेखक और संपादक हैं। उन्हें कंटेंट और संपादन के क्षेत्र में चार साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वे सरकारी योजनाओं पर शोध करते हैं, जानकारी की तथ्य-जाँच करते हैं और लेखों को संपादित करते हैं, ताकि पाठकों तक आसान भाषा में सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment