VB-G RAM G Yojana 2026: रोजगार गारंटी योजना, जानें लाभ और आवेदन प्रक्रिया

By: Mayank Soni

On: Tuesday, November 17, 2026 11:28 PM

VB-G RAM G Yojana 2026
Share

VB-G RAM G Yojana 2026: भारत सरकार के द्वारा पिछले कई सालों से चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम(मनरेगा योजना) की जगह पर नए प्रावधान अनुसार अब विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन – ग्रामीण योजना को लाया गया है।

बताते चलें कि 1 जुलाई 2026 से देशभर के सभी राज्यों में इस नई योजना के अधिनियम को लागू कर दिया गया है। यह योजना मनरेगा योजना की तुलना में काफी अच्छे संशोधन के साथ जारी करवाई गई है जिसमें अब ग्रामीणों के लिए 100 दिन की वजह 125 दिन तक की कुशल मजदूरी का अवसर दिया जाएगा।

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण योजना

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण योजना के अधिनियम को लागू करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा कहा गया है कि यह योजना केवल एक कानून नहीं बल्कि देश के करोड़ों श्रमिक भाई बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान को सुरक्षित रखने के लिए आजीविका का एक नया अध्याय है।

मनरेगा योजना के स्थान पर अब जो भी श्रमिक सरकार की इस नई योजना में शामिल होना चाहते है उन सभी के लिए आवेदन करना जरूरी होगा। आवेदन के लिए ऑफलाइन पंचायत कार्यालय या फिर ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगिन कर सकते है।

VB-G RAM G Yojana 2026 Overview

मंत्रालयग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का नामViksit Bharat – Guarantee for Rozgar & Ajeevika Mission (Gramin)
शुरुआत1 जुलाई 2026
लाभार्थीग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवार
रोजगार की गारंटीहर साल 125 दिन
पुराने रोजगार की सीमा100 दिन
काम नहीं मिलने परबेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान
मजदूरी का भुगतानसीधे बैंक या पोस्ट ऑफिस खाते में
CategoryYojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://vbgramg.dord.gov.in/

VB-G RAM G Yojana के लिए डॉक्यूमेंट्स

  • पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर इत्यादि।

VB-G RAM G Yojana 2026 के नए प्रावधान

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण गारंटी योजना के अंतर्गत मनरेगा योजना के स्थान पर लागू किए गए कुछ नए प्रावधान इस प्रकार से हैं।-

पात्रता

विशेष रूप से ग्रामीण और असंगठित क्षेत्र के अंतर्गत निवास करने वाले वयस्क नागरिक जिनकी आयु 18 वर्ष से ऊपर की हो चुकी है तथा सरकारी अकुशल शारीरिक कार्यों में मजदूरी करने के इच्छुक हैं उन सभी के लिए इस योजना में पात्र किया गया है।

रोजगार की गारंटी

मनरेगा योजना की तुलना में इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण श्रमिकों के लिए 100 दिन की वजह अब 125 दिन के वैधानिक गारंटी के तौर पर रोजगार देने का वादा किया गया है।

दैनिक मजदूरी

इस नई योजना के अंतर्गत श्रमिकों के लिए दैनिक मजदूरी ₹300 तय की गई है इसके अलावा अगर हम हॉस्टल मजदूरी की बात करें तो यह 327.4 पैसे तक बढ़ाया गया है।

डिजिटल प्रणाली

इस योजना के अंतर्गत फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमैट्रिक अटेंडेंस ,जीपीएस मॉनिटरिंग, डीबीटी ट्रांसफर इत्यादि डिजिटल प्रणालियों को अपनाया गया है।

वीबी जी राम जी योजना के कार्य

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण गारंटी योजना के तहत श्रमिकों के लिए विशेष तौर पर जल सुरक्षा से संबंधित कार्य ,मूलभूत ग्रामीण अवसररचना, आजीविका संबंधी अवसररचना तथा अत्यधिक रूप से मौसम संबंधी घटनाओं से निपटने के लिए विशेष कार्यों में मजदूरी के लिए अवसर दिए जाते हैं।

VB-G RAM G योजना की विशेषताएं

  • इस योजना के तहत ग्रामीण लोगों को अब 100 दिन की जगह हर साल 125 दिन तक सरकारी काम दिया जाएगा।
  • खेती की बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक सरकारी काम रोकने की छूट मिलेगी, ताकि मजदूर खेती का काम आसानी से कर सकें।
  • योजना में महिलाओं के लिए कम से कम 33% रोजगार देना जरूरी रखा गया है, जिससे उन्हें भी काम करने का मौका मिले।
  • अगर किसी महिला मजदूर के साथ 5 साल से छोटा बच्चा है, तो उसकी देखभाल के लिए एक दूसरी महिला को काम पर रखा जाएगा।
  • मनरेगा योजना में प्रशासनिक खर्च की सीमा 6% थी, जिसे बढ़ाकर इस योजना में 9% कर दिया गया है।

VB-G RAM G Yojana 2026 का उद्देश्य

  • यह योजना मनरेगा की जगह शुरू की गई है, जिसके तहत ग्रामीण लोगों को रोजगार के बेहतर मौके दिए जाएंगे।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांवों को ज्यादा मजबूत, खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाना है।
  • सरकार ने मनरेगा के पुराने नियमों में बदलाव करके इस योजना में कई नई सुविधाएं जोड़ी हैं।
  • इन नए बदलावों से ग्रामीण मजदूरों को ज्यादा काम और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

VB-G RAM G योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण गारंटी योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया का पूरा विवरण नीचे दिया गया है।-

नजदीकी ग्राम पंचायत में विजिट करें

योजना में आवेदन करने के लिए अपनी नजदीकी ग्राम पंचायत में विजिट करने की आवश्यकता होगी।

फार्म प्राप्त करें

पंचायत में जाकर रोजगार सेवाकिया पर ग्राम प्रधान से फॉर्म 6 को प्राप्त करना होगा।

जानकारी भरे

प्राप्त हुए इस फॉर्म में अपनी और परिवार की सभी सदस्यों की अनिवार्य जानकारी को भरना होगा।

दस्तावेज संगलित करें

फार्म के साथ श्रमिक के सभी दस्तावेजों की फोटोकापी को जोड़ना होगा।

फॉर्म जमा करें

फार्म एवं दस्तावेजों को कार्यालय में जमा करना तथा इसकी एक वैधानिक रसीद प्राप्त जरूर करे।

ऑनलाइन आवेदन

योजना की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधार आधारित पंजीकरण व केवाईसी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है इसके अलावा अधिक सुविधा के लिए अपने सीएससी सेंटर से संपर्क करें।

Some Important Links

Official WebsiteVisit Now
PIB LinkCheck Now

FAQs

क्या मनरेगा जॉब कार्ड VB-G RAM G योजना में चलेगा?

हाँ। पुराना मनरेगा जॉब कार्ड VB-G RAM G योजना 2026 में भी मान्य है, इसलिए नया कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है।

VB-G RAM G योजना में काम कैसे मांगें?

जॉब कार्ड बनने के बाद पंचायत में फॉर्म 6 भरकर लिखित में काम मांगें। जमा करने की रसीद जरूर लें, क्योंकि बाद में यही आपके काम मांगने का सबूत होगी।

क्या परिवार में एक से ज्यादा लोग काम कर सकते हैं?

हाँ। परिवार का जो भी बालिग सदस्य मेहनत वाला काम करना चाहता है, वह जॉब कार्ड में अपना नाम जुड़वा सकता है।

Mayank Soni

मयंक सोनी बुंदेलखंड टाइम्स में लेखक और संपादक हैं। उन्हें कंटेंट और संपादन के क्षेत्र में चार साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वे सरकारी योजनाओं पर शोध करते हैं, जानकारी की तथ्य-जाँच करते हैं और लेखों को संपादित करते हैं, ताकि पाठकों तक आसान भाषा में सही और भरोसेमंद जानकारी पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment