(News) बांदा में महर्षि वेदव्यास की फाइबर ग्लास से बनी मूर्ति लगेगी

बांदा में महर्षि वेदव्यास की फाइबर ग्लास से बनी मूर्ति लगेगी

बांदा। महर्षि वेद व्यास की फाइबर ग्लास निर्मित प्रतिमा रेलवे स्टेशन परिसर में लगाई जायेगी। यह निर्णय रविवार को शांतिकुंज लॉज में हुई विचार गोष्ठी में लिया गया।

व्यास जन्म अनुसंधान समिति ने वर्षो के शोध बाद यहां यमुना तट पर स्थित उस द्वीप की खोज की है, जहां माता सत्यवती ने शिशु व्यास को जन्म दिया था। इस खोज को चिर स्थाई बनाने के उद्देश्य से समिति ने रविवार को महर्षि वेद व्यास की फाइबर ग्लास से बनी मूर्ति रेलवे स्टेशन परिसर में लगाये जाने का निर्णय लिया गया।

बुंदेलखंड के विख्यात मूर्तिकार विजय द्विवेदी को उनकी जीवंत मूर्ति बनाने का दायित्व सौंपा गया। उन्होंने दावा किया है कि उनकी बनाई हुई मूर्ति राष्ट्रीय स्तर की होगी। वायदा किया कि अगली व्यास पूर्णिमा तक यह मूर्ति तैयार हो जायेगी।

गोष्ठी में चर्चा करते हुए डॉ. चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने कहा कि यह उपलब्धि बांदा को विश्व स्तरीय नक्शे में स्थान दिलाने में मदद करेगी। अंनुसंधान समिति के संयोजक वीडी गुप्ता ने कहा कि यदि सभी का सहयोग इसी तरह मिला तो वेदव्यास के संबंध में और बहुत कुछ खोज हो सकती है। गोष्ठी को डॉ. गया प्रसाद तिवारी, डॉ. अशोक अवस्थी, आचार्य रामकृपाल द्विवेदी, डॉ. आत्माराम मिश्र, रामहित निषाद, प्रद्युमन् दुबे लालू, अशोक गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया।

Courtesy : Jagran.Com