(Article) खुलेआम चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां

https://lh5.ggpht.com/_XpcuWNz7k5Y/S-6a36PvsSI/AAAAAAAABQ0/I3_m79kQKt0/bundelkhand_100.jpg

खुलेआम चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां

बुंदेलखंड के नौगाव में प्रतिवंधित गुटखा की फक्ट्री बिना बेरोकटोक के नेताओ के संरक्षरण में चल रही है,प्रशासन मौन

शासन द्वारा तंबाकूयुक्त गुटखों पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन की नजर में अवैध रूप से गुटकों की फैक्टरी व परिवहन बंद हो चुका है। लेकिन नगर में धड़ल्ले से गुटका का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर गुटका फैक्ट्रियां संचालित हो रहीं हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

प्रशासन प्रतिबंध के बाद यह दावा करता है कि जिले में कहीं भी गुटका का निर्माण नहीं हो रहा है। न ही इसका परिवहन और विक्रय हो रहा है। लेकिन प्रशासन का यह दावा नगर में खोखला साबित होता है। नगर के डिसलरी रोड में एक छोटे से मकान में गुटका फैक्टरी संचालित हो रही है। यहां पर गुटका का निर्माण बड़े स्तर पर किया जा रहा है। मौके पर मिले कर्मचारी ने बताया कि यहां पर भोला, श्री, स्पेशल, श्री कमल, नंदनी, समता, देवता, राजश्री, कशिश जैसे ब्रांडों का गुटका का उत्पादन किया जाता है। यह गुटका का निर्माण नगर के ही कुछ व्यापारियों द्वारा कराया जाता है। इसमें अब तक किसी ने कोई रोक-टोक नहीं की है। नगर में गर्रोली रोड में दाल मिल, वेयर हाउस, बिलहरी रोड उप्र की सीमा में पिपरी रोड, चंद्रपुरा गांव में तिरंगा ब्रांड का गुटका का उत्पादन किया जा रहा है। कर्मचारी ने कहा कि अगर खबर छपी तो गुटका का कारोबार करने वाले लोग स्थान बदल देंगे।

कैसे होता है गुटखा का परिवहन

नगर में धड़ल्ले से गुटका का उत्पादन किया जा रहा है। प्रतिबंध के बाद यह गुटका फैक्ट्रियां दिन में बंद रहतीं थी और रात में गुटका बनाती थीं। लेकिन अब दिन-रात मशीनें चल रहीं हैं। मजदूरों को केमिकल्स युक्त छोटे कमरों में जानवरों की तरह काम कराया जाता है। इस क्षेत्र में गुटका बनता है वहां तंबाकू, केमिकल्स की गंध फैली रहती है। इसके बाद भी प्रशासन को भनक नहीं लगती यह समझ से परे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक नगर के एक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से सुपारी, तंबाकू का माल आता है। इनके गोदामों में इनका स्टाक रखा रहता है। जब माल बन जाता है तो उनको कई तरीके से सप्लाई किया जाता है। पिकअप के नीचे गुटका की बोरियां रखने के बाद पिकअप के ऊपर सब्जी की कैरेट रख दी जाती हैं। इससे आम आदमी समझे की सब्जी का वाहन है। कुछ लोगों ने लग्जरी वाहनों की सीट खोलकर उनमें गुटका रखकर भेजे जाने की बात कही है। इस संबंध में एसडीएम दिव्या अवस्थी का कहना है कि वाहनों की आकस्मिक चैकिंग के दौरान गुटका फैक्ट्रियों की लोकेशन ली जाएगी। इसके बाद छापामार कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं टीआई बीडी आजाद का कहना है कि नगर में अगर इस तरह का अवैध कारोबार हो रहा है तो जल्दी ही छापामार कार्रवाई की जाएगी। वाहनों की चैकिंग भी की जाएगी।

By : - इमरान खान