(News)  खजुराहो के बीजा मंडल मंदिर कि खुदाई में मिली १४ दुर्लभ मूर्तियाँ

 खजुराहो के बीजा मंडल मंदिर कि खुदाई में मिली १४ दुर्लभ मूर्तियाँ

 खजुराहो के बीजामंडल मंदिर कि खुदाई  पिछले  एक दशक से चल रही है | शुरूआती खुदाई के बाद अब जब इसके कार्य में तेजी आई तो यहाँ दसवीं शताब्दी कि १४ दुर्लभ मूर्तियाँ  निकली |  अब इस मंदिर को दिसंबर ११ तक आकार मिलेगा | खजुराहो मिलेनियम के मौके पर इस मंदिर कि  को खोजा गया था |तब ये वायदा किया गया था कि खजुराहो में खोजे गए सभी १८ तिलों कि खुदाई कर दफ़न मंदिर खोजे जायेंगे ? तब से ए. एस. आई.  ये टीले मांग रही है और मध्य प्रदेश सरकार है की दे नहीं रही है | 

खजुराहो के इस बीजा मंडल कि खुदाई में पिछले दिनों  भगवान् विष्णु लक्ष्मी कि मानव रूप में गरुड़ पर सवार दुर्लभ प्रतिमा, के अलावा शिव , नंदी , नाग कन्या , सुर सुंदरी , कीचक , उमा महेश्वर , हाथी , और गज पट्ट मिले | यहाँ एक गज पट्ट पर ऊंट की प्रतिमा भी अंकित है | खजुराहो में ऊंट की मिली प्रतिमाओं में यह तीसरी प्रतिमा है | भारतीय पुरातत्व सरर्वेक्षण विभाग खजुराहो के  सहायक अधीक्षक राहुल तिवारी के अनुसार  यह दशवीं सदी का मंदिर है | जिसे  पूरा नहीं बनाया जा सका , क्यों  नहीं बना यह खोज का विषय है | उनका कहना है की इस वर्ष दिसंबर तक इसे पूर्ण कर लिया जाएगा | इस मंदिर से मिले अवशेषों से इसका निर्माण किया जाएगा | कोई भी अलग से पत्थर नहीं लगाया जाएगा | 

खजुराहो में ए.एस.आई. ने अपने सर्वेक्षण में ८५ मंदिरों  और इतने ही तालाब के होने की पुष्टि की थी | जब खजुराहो सह्स्त्राब्धि वर्ष मनाया गया था तब ए.एस.आई.. ने यहाँ के १८ टीलों को चिन्हित किया था | और इन टीलों की खुदाई कर यहाँ दफ़न मंदिरों और मूर्तियों को निकालने की बात कही थी | तब के मुख्य मंत्री दिग्विजय सिंह ने ए.एस.आई. को सिर्फ एक टीला जठ्करा  गाँव का बीजा मंडल दिया था | विभाग के तत्कालीन महानिर्देशक अजय शंकर ने ५ मार्च १९९९ को इस टीले पर उत्खंनन का शुभारम्भ किया था | खुदाई में जो  खंडित मंदिर सामने आया वह खजुराहो का सबसे बडे आकार का मंदिर था | १९९९ से अब २०११ तक मंदिर का काम पूर्ण नहीं हो सका है | ये शायद हमारे देश की कार्य करने की गति है , | विकाश  की बात करने वाली मध्य प्रदेश की सरकार  के मुखिया शिव राज सिंह के लिए भी ये शर्म की बात है की प्रदेश सरकार ने अब तक शेष १७ टीलों को ए.एस.आई. को नहीं सौंपा है | हो सकता दफ़न धरोहर सामने आये तो और पर्यटक बढ जयेंगे |

Click Here To View Full Size Image


Courtesy: Vyas Media