(News) खजुराहो: लूट के विरुद्ध लामबंद हुए लोग 

खजुराहो: लूट के विरुद्ध लामबंद हुए लोग 

खजुराहो : रवीन्द्र व्यास 

यहाँ लोग अब आए दिन हो रही लूट की वारदातों से परेशान हो गए है | परेशान लोगों ने गुरुवार को खजुराहो बंद रखा और शांति मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया | प्रदर्शन कारियों ने मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एस.डी.एम् .वा  एस.डी.ओ.पी. को सोंपा |

           ज्ञापन में लोगों ने खजुराहो में बढ रही लूट की वारदातों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि खजुराहो एक विश्व विख्यात पर्यटक स्थल है |यहाँ दुनिया भर से पर्यटक आते है ,पर पिछले कुछ समय से यहाँ लूट कि वारदाते बड़ी है | जिसके कारण यहाँ अब  पर्यटक भी आने में डरने लगे है | जिसका सीधा असर यहाँ के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ रहा है| अगर इन वारदातों की रोकथाम के निर्देश नहीं दिए गए तो ,मजबूरन हम लोगों को उग्र आन्दोलन करना पडेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी!